घर सजाने के लिए पेपर फूल कैसे बनाएं – आसान और सस्ता तरीका

क्या आप भी अपने घर को सजाना चाहते हैं कुछ रंग-बिरंगे और खूबसूरत फूलों से, वो भी बिना किसी खर्चे के?
तो चलिए आज हम बनाते हैं सुंदर पेपर फ्लावर क्राफ्ट – जो दिखने में आकर्षक हैं और बनाना भी बेहद आसान है।
आवश्यक सामग्री:
रंगीन पेपर (गुलाबी, बैंगनी, नीला आदि)
कैंची
गोंद (फेविकोल या ग्लू स्टिक)
पेपर स्ट्रॉ (फूल की डंडी के लिए)
पेंसिल
स्केच पेन (वैकल्पिक)
पीला और नारंगी पेपर (फूल के बीच के हिस्से के लिए)
बनाने की विधि:
स्टेप 1: फूल की पंखुड़ियां बनाएं
रंगीन पेपर को लें और उस पर एक पंखुड़ी का आकार बनाएं।
एक फूल में लगभग 6 पंखुड़ियों की जरूरत होगी, तो एक ही साइज की 6 पंखुड़ियां काट लें।
स्टेप 2: पंखुड़ियों को मोड़ें
हर पंखुड़ी को बीच से हल्का सा मोड़ें ताकि उसे 3D लुक मिल सके।
स्टेप 3: फूल की केंद्र सजाएं
पीले या नारंगी पेपर से छोटे-छोटे पट्टियाँ काटें।
उन्हें फ्रिंज की तरह काटें (ऊपरी हिस्से में छोटे-छोटे कट लगाएं) और फिर रोल करें।
इस रोल को फूल के बीच में चिपका दें।
4: फूल को जोड़ना
सभी पंखुड़ियों को एक घेरे में गोंद से चिपकाएं।
बीच में वह पीले/नारंगी केंद्र वाला रोल चिपका दें।
5: डंडी लगाना
अब पेपर स्ट्रॉ लें और फूल के पीछे गोंद लगाकर स्ट्रॉ चिपका दें।
चाहें तो स्ट्रॉ को डेकोरेट भी कर सकते हैं वॉशी टेप से।
बच्चों के साथ यह एक्टिविटी करना बहुत मजेदार हो सकता है।
इन्हें आप गिफ्ट पैकिंग, रूम डेकोरेशन, पार्टी डेकोर, स्कूल प्रोजेक्ट आदि के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप एक पूरे गुलदस्ते का भी सेट बना सकते हैं ।
पेपर फ्लावर क्राफ्ट बनाना आसान, सस्ता और मजेदार है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। तो देर किस बात की? रंग-बिरंगे पेपर्स उठाइए और शुरू हो जाइए अपने खुद के हैंडमेड फूल बनाने में!
